बीकानेर abhayindia.com श्री श्री 1008 सालमनाथ जी की बरसी आज सालमनाथ धोरे पर मनाई गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ और पौधरोपण ओर पूजा पाठ मंत्रोचारण से भजन कीर्तन पूरे दिन चला।
सालमनाथ धोरे के महंत फकडनाथ जी महाराज ने आये हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया एवं प्रसाद वितरित करवाया।इस दौरान आज देव कुलरिया, अरिहंत बुच्चा, दीपक गहलोत, जेशराज गहलोत, जतन भाटी, कालू भाटी, खेताराम भाटी, शिव मारू, राकेश गहलोत, राजेश चोरड़िया, मदन पाणेचा, अशोक शर्मा आदि भक्त मौजूद थे।






















