Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर में एसीबी की ट्रेप की कार्रवाई, 9500 रूपये की रिश्वत लेते...

बीकानेर में एसीबी की ट्रेप की कार्रवाई, 9500 रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की टीम ने आज रिश्वत के आरोप में बीकानेर के कार्यालय उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के कनिष्ठ सहायक विजयपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियां ने बताया कि यह कार्रवाई आज सहकार भवन बीकानेर कार्यालय में की गई है। आरोपी को 9500 रूपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ा गया है। आरोपी ने यह राशि नोखा नहसील बीकानेर के 19 सरकारी स्कूलों का मनकी उड़ान फाउण्डेशन रावतसर के मार्फत करवाए जा रहे स्कूल प्रबंध समिति व स्कूल विकास प्रबंध समिति के रजिस्ट्रेशन कार्य में मदद करने की एवज में ली थी।

यह कार्रवाई एसीबी स्पेशल यूनिट बीकानेर के पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार खत्री के नेतृत्व में की गई। एसीबी टीम ने पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल बजरंग सिंह, हैड कॉस्टेबल प्रेमचंद, कांस्टेबल मंगतुराम, राजेश कुमार, गजेन्द्रसिंह और योगेन्द्रसिंह शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!