Tuesday, June 23, 2026
Homeबीकानेरदेहात भाजपा का आरोप, प्रदेश में सरकार का कुप्रबंधन, पदाधिकारियों ने साधा...

देहात भाजपा का आरोप, प्रदेश में सरकार का कुप्रबंधन, पदाधिकारियों ने साधा कांग्रेस सरकार पर निशाना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com news देहात भाजपा ने आज संवाददाता सम्मेलन में राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया। बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत व नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने पत्रकारों के समक्ष कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान प्रदेश की 11344 ग्राम पंचायतों पर कुठाराघात किया गया है ।

लोकतंत्र की प्रथम इकाई ग्राम पंचायत है इसका राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने तमाशा बना रखा है दो साल से चल रहे पंचायत चुनाव अभी तक पूर्ण नहीं हुए है ,वितीय प्रबंधन के नाम पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती का दिखावा कर रही राजस्थान सरकार ने टैक्सपेयर जनता के पैसों का इस तरह अनर्गल खर्च किया जाना इस सरकार के कुप्रबंधन को उजागर कर रहा है। जनता की समस्याओं से परे रहकर यह सरकार सिर्फ अपने प्रबंधन में लगी है । इस सरकार ने राजस्थान की जनता को अनाथ सा कर दिया है।

बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ…

भाजपा नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध,महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को इस सरकार ने अनदेखा कर रखा है अपनी आंखों के आगे पट्टी बांध रखी है । इस सरकार ने अपने चुनावी वादों को दरकिनार करते हुए बिजली की दरों को एक बार ही नहीं बल्कि चार बार बढ़ा दिया,बेराजगारों को भत्ता तो दूर की बात है नौकरियों के भी लाले पड़ रहे है ,पिछली भाजपा सरकार की निकाली गई भर्तियो को भी निरस्त कर रहे है, यह राजस्थान की जनता और युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है । कांग्रेस सरकार को बने हुए आज दो साल पूरे हो रहे है लेकिन पूरे राजस्थान में दो फीट सड़क तक नहीं बनी ।

इस सरकार ने सिवाय जनता को धोखे के और कुछ नहीं दिया अपने वादों को पूरा करना तो दूर की बात है राजस्थान की जनता के भरोसे पर भी खरी नही उतरी। सारस्वत ने आरोप लगाया कि सरकार के प्रतिनिधि होटलों में बैठकर अपने मतभेदों तक सीमित रहे जिसके कारण आज पूरे प्रदेश की जनता सरकार की नाकामी को भुगत रही है सरकार कोरोना जैसी महामारी में भी अपना राजस्व बढ़ाने में लगी है

जनता को किया भर्मित…

नोखा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सता में आने से पूर्व जनता को भर्मित करने के लिए अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस सरकार ने किसानों को कृषि कार्य के लिए आसान दर पर गुणवत्तापूर्व बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया था जो कहीं नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में बीते दो साल से कोई नया कार्य शुरू करने की जगह केवल भाजपा की सरकार की ओर से किए गए कार्यों का लोकार्पण कर उनके शिलान्यास पट्टों पर अपना नाम लिखवा कर अपनी झूठी वाही-वाही लूट रही है। संवाददाता सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत , विक्रम सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!