









बीकानेर Abhayindia.com news जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य के द्वितीय चरण के चुनाव के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा सौरभ स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए. एच. गौरी ने बताया कि सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा मनीष कस्वां को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के चुनाव को लेकर कोई शिकायत हो तो टेलीफोन नम्बर 0151 2221590 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
















