









बीकानेर.जयपुर.आपातकालीन एवं आपदा प्रबन्धन के लिए नामित वाहनों को मल्टी कलर लाइट लगाने की कवायद चल रही है।
इसको लेकर परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितीन गड़करी को पत्र लिखकर परिवहन विभाग आपातकालीन एवं आपदा प्रबन्धन के लिए नामित वाहनों परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में सेन्ट्रल मोटर व्हीकल रूल्स-1989 में प्रदत्त अधिकारों के तहत् केन्द्र सरकार द्वारा आपातकालीन एवं आपदा प्रबन्धन के लिए नामित वाहनों पर मल्टीकलरड रेड, ब्लू एण्ड व्हाईट लाईट लगाने का अधिकार पुलिस, डिफेन्स फोर्सेस को लॉ एण्ड ऑर्डर इत्यादि के लिए अनुमति प्रदान की हुई है। इसी अनुरूप परिवहन विभाग के आपातकालीन एवं आपदा प्रबन्धन के लिए नामित वाहनों को मल्टी कलर लाइट लगाने की अनुमति देने के लिए लिखा है।
परिवहन मंत्री ने पत्र के जरिए अवगत कराया है कि लगभग 300 परिवहन वाहन आपदा प्रबन्धन ड्यूटी जैसे अर्थक्वेक, लेण्ड स्केप, फ्ल्ड, साईकेलोन, सड़क दुर्घटना के लिए लगे होने, परिवहन विभाग क्रेश इन्वेस्टीगेशन के नोडल एजेन्सी, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के सम्बन्ध में अवगत कराया।
पत्र के माध्यम से बताया गया है कि 01 मई, 2017 से लाईट की कमी एवं वाहनों को नही रोकने के कारण 10 से ज्यादा अधिकारी, निरीक्षक, गार्ड एवं चालक की मृत्यु हो चुकीं है। इसके अलावा कोविड-19 में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर एम्बुलेन्स एवं अन्य वाहन आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए लगाए हुए हैं।
















