Tuesday, June 23, 2026
Homeबीकानेरचार ट्रेनों में बढ़ाए पांच द्वितीय शयनयान कोच, मिलेगी यात्रियों को सुविधा...

चार ट्रेनों में बढ़ाए पांच द्वितीय शयनयान कोच, मिलेगी यात्रियों को सुविधा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com news रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04 जोड़ी ट्रेनें में 05 द्वितीय शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल के अनुसार ट्रेन संख्या 04724/04723, भिवानी-कानपुर-भिवानी स्पेशल में भिवानी से 26 नवंबर से 31 दिसंबर तक एवं कानपुर से 27 नवंबर से 01 जनवरी 2021 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09708/09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन में श्रीगंगानगर से 28 से 30 नवंबर तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 30 नवंबर से 02 दिसंबर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है, ट्रेन संख्या 02473/02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल में बीकानेर से 30 नवंबर को एवं बान्द्रा टर्मिनस से 01 दिसंबर को 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी ट्रेन संख्या 04817/0818, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल में भगत की कोठी से 29 नवंबर को एवं बान्द्रा टर्मिनस से 30 नवंबर को 01 द्वितीय शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!