









कोविड मरीजों को मिलेगा विशेष लाभ
बीकानेर Abhayindia.com news सरदार पटेल आयुर्विज्ञान के पी.बी.एम. चिकित्सालय परिसर में केन्द्रीयकृत ऑक्सीजन प्लांट सप्लाई का शुभारंभ बुधवार को किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट से पोस्ट कोविड एवं सस्पेक्टेड कोविड मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के सभी वार्डो को निरन्तर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल सकेगी। इससे मरीजों के लिए बार-बार सिलेण्डर लाना, ले जाना, उन्हें बदलना आदि समस्त असुविधाओं का निराकरण होगा। पूर्व में पीबीएम के वार्डो में केन्द्रीयकृत ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था नहीं थी। अब समस्त वार्डो के चिन्हित बैड पर ऑक्सीजन पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है, इसके बाद ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था चालू कर ली गई है।
इस ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से लगभग 400 बैड पर ऑक्सीजन सम्भव हो सकेगी। इसी प्रकार डेडीकेटेड कोविड-19 हॉस्पीटल (एम.सी.एच.) में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन प्लांट मय ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट एवं लिक्विड ऑक्सीजन टैंक को भी शीघ्र ही शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
















