Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : विवाह आयोजन पर निगरानी के लिए दो RAS अधिकारियों को...

बीकानेर : विवाह आयोजन पर निगरानी के लिए दो RAS अधिकारियों को दी जिम्मेदारी  

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने विवाह सम्बंध आयोजन में आमंत्रित मेहमानों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र में कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना व प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नियुक्त की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता द्वारा जारी आदेशानुसार एचसीएम के अतिरिक्त निदेशक गोपालराम बिरदा को पुलिस थाना कोटगेट, सिटी कोतवाली, नयाशहर व गंगाशहर के लिए नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना को पुलिस थाना सदर, जे एन वी व बीछवाल में प्रभावी नियंत्रण के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

आदेशानुसार आवश्यकता महसूस होने पर विवाह समारोह की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी और प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर आयोजनकर्ता के विरूद्ध राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अन्तर्गत कार्यवाही के लिए जुर्माना वसूल करवाने और सम्बंधित उपखंड मजिस्ट्रेट बीकानेर ( इंसीडेंट कमाण्डर) को आगे की कार्यवाही की सूचना देंगे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!