Sunday, June 21, 2026
Hometrendingइस राज्य के CM ने केंद्र से मांगी कुछ स्थानों पर लॉकडाउन...

इस राज्य के CM ने केंद्र से मांगी कुछ स्थानों पर लॉकडाउन लगाने की अनुमति, देखें वीडियो

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

दिल्ली abhayindia.com दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की दिल्ली में कोरोना की स्थति देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। केजरीवाल ने बताया की दिल्ली में शादियों में  50 से अधिक 200 लोगों की अनुमति दी गई थी।

उस निर्णय को वापस लेते हुए दिल्ली में शादियों में वापस 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसकी अनुमति के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया की दिल्ली में दिवाली पर कुछ बाजारों में भीड़ हुई और लोग न तो मास्क पहन रहे थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।

 

जिसकी वजह से दिल्ली में कोरोना बहुत ज्यादा फैला, इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है। जिसमे छोटे स्तर पर कुछ स्थानों पर जरुरत पड़े तो कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की अनुमति मांगी है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा की इस कठिन स्थिति में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की मदद की है और सबसे बड़ी मदद केंद्र सरकार ने 750 आई सी यूं बैड जो दिल्ली सरकार को दिए और इन्हें जल्द से जल्द से बढ़ने का आश्वासन दिया है इससे सबसे ज्यादा हमे लाभ होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!