Wednesday, May 14, 2025
Homeबीकानेरपांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू, 14 नवंबर को मनाएंगे दीपावली...

पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू, 14 नवंबर को मनाएंगे दीपावली…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com कोरोना संक्रमण के कहर के बीच रोशनी का पर्व दीपावली की रौनक धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं, वहीं घरों में पांच दीपोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया। अब 16 नवंबर तक घरों में दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव का पहला दिन धनतेरस के रूप में मनाया जा रहा है।

शुक्रवार को रूप चतुर्दशी, शनिवार को दीपावली, रविवार को गोर्वधन पूजन और सोमवार को भैया दूज मनाई जाएगी। पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराड़ू के अनुसार प्रदोषकाल में त्रयोदशी होने के कारण धनदात्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व गुुरुवार को मनाया जा रहा है। शास्त्रों अनुसार त्रयोदशी उदयकाल में हो तो यह पर्व उस दिन नहीं मनाया जाता है। प्रदोषकाल में होने पर ही धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। पंडित किराड़ू के अनुसार त्रिकाल ज्योति, वसुदेव धर्मसागर, ऋषिकेश पंचाग, काशी हिन्दू पंचाग, मेवाड़ विजय, सरस्वती पंचाग, श्रीगणेश पंचाग सहित सभी पंचागों में १२ नवंबर को ही धनतेरस पर्व होना बताया गया है।

यह रहेगा दीवाली पूजन मुहूर्त…

पंडित किराड़ू के अनुसार दीपावली पूजन के लिए दोपहर 01:15 से 2:45 बजे तक कुंभ लग्न में पूजन का मुहूर्त है। वहीं दोपहर 01:43 से 04:25 बजे तक लाभ अमृत का चौघडिय़ा है। इसी तरह शाम 04:15 से 5:53 तक गोधूलिलग्न, शाम 6:40 से 7:20 बजे तक लाभ का चौघडिय़ा है।

शाम 5:45 से 7:50 बजे तक वृषभ लग्न और शाम 7:50 से रात 10:०5 बजे तक मिथुन लग्न, रात 8:56 से 12:15 बजे तक शुभ अमृत का चौघडिय़ा रहेगा। रात 12:22 से 2:38 बजे तक ङ्क्षसह लग्न में पूजन का मुहूर्त है।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular