Sunday, June 21, 2026
Hometrendingकोरोना वायरस : भारत में 50,356 नए लोग संक्रमित

कोरोना वायरस : भारत में 50,356 नए लोग संक्रमित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली।  भारत में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 हो गए।

इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से पिछले एक दिन में 577 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,25,562 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 78,19,886 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.48 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार नौवें दिन छह लाख से नीचे है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,16,632 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।  वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार छह नवम्बर तक कुल 11,65,42,304 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,13,209 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही की गई।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!