








बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर में होने वाले नगर निगम के चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है।
वार्ड 40 से कांग्रेस की प्रत्याशी बीकानेर मूल की भारती शर्मा ने शुक्रवार को वाहन रैली निकाल कर प्रचार तेज किया। बीकानेर के बबला महाराज के नेतृत्व में रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों से सम्पर्क कर भारती शर्मा के पक्ष में वोट मांगे। रैली में महिलाओं में ने भी भागीदारी निभाई। प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेसी नेता और आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने भी कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।





