Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरएक नवम्बर से यहां के लिए चलेगी रोडवेज की स्लीपर बसें...

एक नवम्बर से यहां के लिए चलेगी रोडवेज की स्लीपर बसें…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com यात्रियों की सुविधा के लिए एक नवम्बर से रोडवेज की स्लीपर बसों का संचालन किया जाएगा।

बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित के अनुसार लॉकडाउन के बाद अब नवम्बर से बीकानेर-अजमेर-बांसवाड़ा, बीकानेर-जोधपुर-बांसवाड़ा और बीकानेर-जोधपुर-अहमदाबाद के बीच स्लीपर बसों का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है।

इस समय में चलेगी…

बीकानेर से अजमेर-बांसवाड़ा के लिए दोपहर 01:00 बजे, बीकानेर से जोधपुर-बांसवाड़ा के लिए शाम 04:30 बजे और बीकानेर-जोधपुर-अहमदाबाद के लिए दोपहर 01:30 बजे नॉन एसी स्लीपर बसें चलाई जाएगी। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसको अब फिर से शुरू किया जा रहा है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!