नागौर Abhayindia.com जिले के मेड़ता शहर की रोटरी क्लब ऑफ मेड़ता मीरा के तत्वावधान में आज महिला सशक्तिकरण के तहत गांधी जयंती के अवसर पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
यह महिला कानूनी अधिकारों को लेकर रखी गई । मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू, अधिवक्ता मधुसूदन जोशी, अंजू ओझा एव अभिमन्यु शर्मा ने महिला कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए सबका मार्गदर्शन किया।
गर्भवती महिला से लेकर बुजुर्ग महिला तक एव गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर अविवाहित व विवाहिता के लिए जो भी सुरक्षा के लिए कानून बने उनकी विस्तृत जानकारी दी जिससे महिलाओं को अपने सशक्त होने का मनोबल बढ़ा ।
रोटरी क्लब मेड़ता मीरा एक एसा ही महिला सामाजिक संस्था हैं मुख्य रूप से बालिका शिक्षा ( बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान) तथा महिला सशक्तिकरण के अपने लक्ष्य द्वारा नारी के मूलभूत अधिकारों पर सेवा कार्य करने को प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही गर्भवती महिलाओं के लिए एक प्रभावशाली प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर आधारित होगा
अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं हुई शामिल…
आज कार्यशाला में अलग-अलग कार्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान रोटरी क्लब की अध्यक्ष मंजू सोनी ने आभार जताया।
सचिव पदमा सोनी, बोर्ड डायरेक्टर टीम की ममता मोदी, अंकिता गट्टानी, प्रभा अग्रवाल, शिल्पा दरक, बीना सेठी, सुनीता सारडीवाल, ऊषा शर्मा, प्रसन्ना कानूगो, उर्मिला गट्टानी, पूर्णा सोनी, प्रमिला सिखवाल, सुलोचना बंसल आदि मौजूद थे।















