Homeबीकानेरपरीक्षा स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से, यहां के अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा...

परीक्षा स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से, यहां के अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  आगामी दिनों में प्रस्तावित यूपीएससी परीक्षा के लिए उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

बीकानेर मंडल से श्रीगंगानगर-जयपुर- श्रीगंगानगर परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को किया जाएगा। यह एक फेरा ही करेगी। इस ट्रेन में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अन्य नागरिक भी यात्रा कर सकेंगे।

परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04753 श्रीगंगानगर से 03 अक्टूबर को रात 08:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हनुमानगढ़,एलनाबाद,तहसील भादरा , सादुलपुर , लुहारू, चिड़ावा , झुंझुनूं ,नवलगढ़, सीकर, रींगस , चौमूं सामोद होते हुए सुबह 06:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04754 परीक्षा स्पेशल 04 अक्टूबर को जयपुर से शाम 7:55 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से सुबह 06:00 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।  इस ट्रेन में 05 शयनयान, 05 साधारण और 02 एसएलआर/डी कोच सहित कुल 12 कोच होंगे।

निर्देशों का पालन करना होगा…

यह ट्रेन पूर्णतया आरक्षित रहेगी। इन ट्रेनों में चलने वाले परीक्षार्थी व यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, इसमें मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

हनुमानगढ़-जयपुर के बीच भी चलेगी

बीकानेर मंडल की ओर से हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ के बीच में परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी एक फेरा ही करेगी। यूपीएससी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर को चलेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04751 हनुमानगढ़ से 03 अक्टूबर को शाम 07:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सूरतगढ़,लूनकरनसर,बीकानेर, नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना,फुलेरा होते हुए सुबह 05:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और वापस ट्रेन संख्या 04752 परीक्षा स्पेशल 04 अक्टूबर को जयपुर से शाम 09:45 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से अगले दिन सुबह 09:00 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 05 शयनयान, 05 साधारण और 02 एसएलआर/डी कोच सहित कुल 12 कोच होंगे। यह भी पूरी तरह से आरक्षित होगी। लेकिन कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular