Wednesday, April 23, 2025
Homeबीकानेरग्रेड पे की मांग पर सांकेतिक धरना 27 सितंबर को...

ग्रेड पे की मांग पर सांकेतिक धरना 27 सितंबर को…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com  शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की ओर से 27 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के आगे सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य के अनुसार प्रमुख मांग ग्रेड पे कनिष्ठ सहायक को 3600 एल-10 दिये जाने सहित मंत्रालयिक कर्मचारी संवर्ग के पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में मुख्य सचिव दिया गया 72 घंटे के नोटिस का समय 25 सितंबर की शाम को समाप्त हो गया है लेकिन अभी तक मांगों को स्वीकार कर राजस्थान सरकार की ओर से नियम संशोधन,आदेश जारी नहीं किए गए हैं इससे मंत्रालयिक कर्मचारियों में आक्रोश है।

अब शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश के सभी जिलों में 27 सितंबर को सुबह 11बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक धरना जिला कलक्टर कार्यालयों पर दिया जाएगा।
कोविड -19 के निर्देश पालना करते हुए धरने पर पांच धरनार्थियों से अधिक नहीं होंगे ।

प्रदेशसंरक्षक राजेश व्यास ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारीयों के साथ किए गए। वादों को पूरा करना सरकार का दायित्व है। संस्थापक मदनमोहन व्यास ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ग्रेड पे 3600 सहित मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय कर न्याय देने का आग्रह किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular