बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान पथ परिवहन निगम को राष्ट्रीय पीएसयू अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड एक्सीलेंस इन ट्रांसपोर्ट मोबिलिटी केटेगरी में दिया गया। शुक्रवार को रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नवीन जैन को यह अवार्ड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विभाग, भारत सरकार के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार राजेश अग्रवाल ने प्रदान किया है।
इस उपलब्धि के लिए मिला…
रोडवेज को यह अवार्ड कोरोना महामारी के दौरान 5 लाख से अधिक लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। कार्यक्रम संयोजक कार्तिक शर्मा के अनुसार 25 सितंबर को 5वें राष्ट्रीय पीएसयू समिट एवं अवार्ड्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुरेश प्रभु मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भाग लिया।
इस प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार के लिए इस बार 50 से अधिक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने आवेदन किया इसमें से 10 चुने हुए विजेताओं को यह पुरस्कार दिया गया। कार्यकम में ऑनलाइन माध्यम से देश विदेश के हजारों दर्शकों ने भाग लिया।




















