Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेररांका ट्रस्ट करेगा एक हजार सेनेटाइजर स्टैंड का वितरण...

रांका ट्रस्ट करेगा एक हजार सेनेटाइजर स्टैंड का वितरण…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पूनमचन्द (बुलाकी ठेकेदार) व झंवरीदेवी कच्छावा की स्मृति में एक हजार हैंड सेनेटाइजर स्टैंड व एक हजार सेनेटाइज बोतल वितरण किया जाएगा।

इसका आगाज मंगलवार को किया जिला कलक्टर नमित मेहता व नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने किया।

महावीर रांका ने बताया कि उक्त एक हजार हैंड सेनेटाइजर स्टैंड व सेनेटाइज बोतल सरकारी विद्यालयों व धार्मिक स्थलों पर दिए जाएंगे। इस दौरान कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना काल में सामजिक संस्थाओं व भामाशाहों का सहयोग एवं जागरुकता से ही संकट को दूर किया जा सकता है।

आज वितरण के दौरान मोहनलाल कच्छावा, रामदयाल कच्छावा, पवन कच्छावा, पवन महनोत, प्रणव भोजक व संजय स्वामी आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इससे पूर्व पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रांका ट्रस्ट ने एक लाख मास्क वितरण किए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!