Saturday, April 25, 2026
Hometrending...ताकि संक्रमण से बचे लोग, पीएम मोदी के जन्मदिन पर रांका ट्रस्ट...

…ताकि संक्रमण से बचे लोग, पीएम मोदी के जन्मदिन पर रांका ट्रस्ट ने बांटे एक लाख मास्क…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक लाख मास्क वितरित किए गए।

इस मौके पर महावीर रांका ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में पीएम मोदी की ओर से किए गए लॉकडाउन जैसे सटीक निर्णयों की वजह से कोरोना नियंत्रण की स्थिति में है। सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज गंभीर परिस्थितियों में भी अनवरत विकास की राह पर है।

 

Attachments area

Preview YouTube video पीएम मोदी के जन्मदिवस पर महावीर रांका ने बांटे 1 लाख मास्क

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी ही ऐसे लोकनायक हैं जो भारत को विकास के शिखर तक पहुंचा सकते हैं। विश्वपटल पर भारत की दबंग छवि उभारने में प्रधानमंत्री मोदी की विशेष भूमिका है।

इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, भाजयुमो प्रदेश मंत्री निर्मल गहलोत, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, उपाध्यक्ष सुधा आचार्य, पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, पार्षद भंवरलाल साहू, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, भगवतीप्रसाद गौड़, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, सोहन चांवरिया, गोपाल चौधरी, शंकरसिंह राजपुरोहित, पंकज गहलोत आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!