Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर में 18 सितंबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद…

बीकानेर में 18 सितंबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की ओर से 18 सितंबर को बिजली उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा।

इसके चलते सुबह 7 से 11 बजे तक एम पी कॉलोनी के सेक्टर नम्बर 5,6,8,9,10,14,15,16,17,  भीम नगर, राजीव नगर, जग्गू की चौकी और चूना भट्टा के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बताया- भारत में कब आएगी कोरोना की वैक्‍सीन…

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार सबको है। इसे बनाने के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों में तेजी से काम भी चल रहा है। इस बीच, उम्‍मीद बंध रही है कि भारत में कोरोना वायरस के वैक्सीन को लेकर खुशखबरी जल्‍दी ही मिल सकती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा कि भारत भी अन्य देशों की तरह ही वैक्सीन बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में वैक्सीन उपलब्ध होगा।

उन्‍होंने कहा कि बीते कुछ महीने से राज्य और केंद्र की सरकार कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा देश मिलकर कोरोना की लड़ाई को लड़ रहा है। 7 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन से सूचना मिली थी कि चीन में कोरोना का केस मिला है। हमने 8 जनवरी से बैठकें शुरू कर दी थीं। इतिहास इस बात को लेकर पीएम मोदी को याद करेगा कि कैसे लगातार 8 महीने तक उन्होंने कोरोना को लेकर हर एक्शन पर नजर रखी।

उन्होंने कहा कि कोरोना पर राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार ने जो कदम उठाए उसकी वजह से हमारी स्थिति बाकी दुनिया के मुकाबले बेहतर हुई है। हम चाहें अमेरिका से तुलना करें, ब्राजील से करें या फिर किसी अन्य देश से हमारी स्थिति बाकियों के मुकाबले बेहतर है। जुलाई-अगस्त में भारत में 300 मिलियन कोरोना मामले और 5-6 मिलियन मौतों की बात कही गई थी। 135 करोड़ के इस देश में हम रोजाना 11 लाख टेस्ट कर रहे हैं। हमसे ज्यादा कुल 5 करोड़ टेस्ट अभी तक अमेरिका ने किए हैं। हम जल्द ही अमेरिका को टेस्टिंग में पीछे छोड़ देंगे।

कांग्रेस ने लगाया लापरवाही का आरोप

कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए जो स्वर्णिम महीने थे वो बर्बाद कर दिए। डब्ल्यूएचओ ने दिसंबर 2019 में एक चेतावनी दी थी। जैसा कि चीन हमारा पड़ोसी देश है, हमें पहले सतर्क होना चाहिए था। राहुल गांधी ने भी सचेत किया था कि एक महामारी हमारे ऊपर हावी होनी वाली है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!