बीकानेर में मंगलवार को नाल रोड पर रेत के धोरे पर श्रीराम की प्रतिमा तैयार करते कलाकार।
बीकानेर Abhayindia.com अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रस्तावित है। इसको लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। लोग तैयारियों में जुटे हैं, कई तरह के कार्यक्रम होंगे।
इसी कड़ी में बीकानेर में राष्ट्रीय राज मार्ग पर नाल रोड पर सेंड आर्ट के कलाकार महावीर रामावत व उनकी टीम ने धोरे पर बालू मिट्टी और पानी से भगवान श्रीराम की प्रतिमा तैयार की है। धोरे पर उकेरी प्रतिमा राहगीरों को अपनी ओर खींच रही है।
नौ घंटे में तैयार हुई…
महावीर रामावत ने बताया अभय इंडिया को बताया कि उन्होंने स्व प्रेरित होकर भगवान राम की प्रतिमा को विशेष सेंड आर्ट से तैयार किया है। यह काम उन्होंने सुबह 5 बजे शुरू किया था, जो दोपहर 01 बजे पूरा हुआ। इसमें उनके साथ चार अन्य सा-थी कलाकारों ने भी भागीदारी निभाई। इसमें धोरे की मिट्टी के साथ ही एक टैंकर पानी खर्च हुआ।
आयोजन करते है प्रेरित…
रामवत के अनुसार खास उत्सव, आयोजन उन्हें प्रेरित करते हैं, तो वो अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। गौरतलब है कि देश में घटने वाली विशेष घटनाओं, लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले सहित विशेष अवसरों पर ये कलाकार धोरों पर मिट्टी से इसी तरह कला को साकार करते हैं।