Hometrendingराजस्‍थान : सियासी संघर्ष के बीच हो सकता है फ्लोर टैस्‍ट!

राजस्‍थान : सियासी संघर्ष के बीच हो सकता है फ्लोर टैस्‍ट!

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी संघर्ष के बीच खबर आ रही है कि जल्द ही राजस्‍थान विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार यह विधानसभा सत्र संभवत: सोमवार से बुलाया जा सकता है। इसमें सरकार फ्लोर टैस्ट करवा सकती है। मुख्‍यमंत्री गहलोत मौजूदा सियासी संकट के पटाक्षेप की कवायद में जुटे हैं। इसी के चलते विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी की जा रही हैं।

इस बीच, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि विधानसभा सत्र बुलाने का अधिकार मंत्रीमंडल ने मुख्‍यमंत्री को दे दिया है। वे जब चाहें राज्यपाल से कह कर विधानसभा सत्र बुला सकते हैं।

डोटासरा ने मौजूदा सियासी संकट को लेकर कहा कि स्पीकर, कोर्ट और सरकार अपना-अपना काम करेंगे। साथ ही उन्‍होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि षड्यंत्र हारेगा और लोकतंत्र जीतेगा। दिल्ली में बैठे लोग पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं।

उन्‍होंने कहा कि सरकार गिराने का षड्यंत्र करने वाले कामयाब नहीं होंगे। सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। डोटासरा ने खुद के पीसीसी चीफ का कार्यभार ग्रहण करने के सवाल पर कहा कि पंडित से अच्छा मुहूर्त निकलवाकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में जारी सियासी संघर्ष के चलते सरकार का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के विधायक जहां जयपुर में एक लग्जरी होटल में बाड़ाबंदी में बंद है। वहीं, सचिन पायलट गुट के विधायक दिल्ली स्थित एक होटल में डेरा जमाये हुए है।

बीकानेर के ज्‍वैलर की जयपुर में कोरोना से मौत

बीकानेर abhayindia.com जानलेवा साबित हो रहे कोरोना वायरस ने बीकानेर के एक और व्‍यक्ति की जान ले ली है। बीकानेर के नामी ज्‍वैलर्स बजरंग सोनी की कोरोना से जयपुर में मौत हो गई।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मीना ने बताया कि सोनी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट करीब आठ दिन पहले आई थी। इसके बाद से वे जयपुर के महात्‍मा गांधी अस्‍पताल में उपचाराधीन थे।

राजस्‍थान में सियासी संघर्ष चरम पर 

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में सियासी संघर्ष चरम पर है। इस बीच, भाजपा लगातार हमलावर बनी हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर फिर निशाना साधा।

पूनिया ने लिखा कि हमारी ललकार फिल्म के बाद अशोक गहलोत जी के कुछ मंत्री और विधायक बाड़े से निकले तो हैं पर पुलिस के पहरे में। बस देखना यह है कि लोकतंत्र की बात करने वाले, बाड़े में बंद लोगों को लुगाई टाबर और क्षेत्र की जनता से मिलने के लिए पूरा बाड़ा कब खोलेंगे? कब तक बाड़े में बंधक रहेगी सरकार?

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना और विधायक प्रशांत बैरवा एक साथ फेयरमोंट होटल से बाहर निकले। इस दौरान दोनों की कार के साथ पुलिस की गाड़ी भी रवाना हुई। दोनों कहां गए हैं इस बारे मे जानकारी नहीं दी गई है।

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!