बीकानेरabhayindia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को गृह विज्ञान महाविद्यालय में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह सहित 151 कार्मिक व अधिकारियों ने कोरोना जांच करवाई।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक की भांति प्रत्येक व्यक्ति को जांच में सहयोग करना चाहिए। संक्रमण की चैन टूटे, इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की एडवाइजरी की पालना करना जरूरी है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में सेनेटाइजेशन, कार्मिकों को मास्क वितरण, आयुर्वेदिक काढा एवं होम्योपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर डोज वितरित किए जा चुके हैं।
शिविर समन्वयक विपिन लढ्ढा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवीण ठाकुर के नेतृत्व में जांचें की गई। इस दौरान गृह विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. विमला डुकवाल, छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह, मानव संसाधन विकास निदेशालय के निदेशक प्रो. एस. एल. गोदारा, अनुसंधान निदेशक डॉ. पी. एस. शेखावत, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एस. आर. यादव, अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (बीज) प्रो. एन. के. शर्मा, आईएबीएम निदेशक डॉ. मधु शर्मा आदि मौजूद रहे।