







जयपुर abhayindia.com प्रदेश में सत्ता के संघर्ष के बीच बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सात करोड़ के फर्टिलाइजर स्कैम मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर और फॉर्म हाउस पर छापा डाला। आपको बता दें कि कोरोना के चलते ईडी की टीम पीपीई किट पहनकर मौके पर पहुंची।
मालूम हो कि बीते नौ दिनों के अंतराल में केंद्रीय एजेंसियां सीएम गहलोत के करीबियों और रिश्तेदारों पर अब तक 6 बड़ी कार्रवाई कर चुकी हैं। इससे पहले 13 जुलाई को इनकम टैक्स ने कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा और धर्मेद्र राठौड़ के ठिकानों पर छापेमारी हुई। बाद में 20 जुलाई को सीबीआई की ओर से सीआई विष्णुदत्त विश्नोई सुसाइड केस को लेकर कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की गई।
इसके बाद 21 जुलाई को सीबीआई ने सीएम के ओएसडी देवाराम सैनी को पूछताछ के लिए बुलाया। इसी दिन फिर से कृष्णा पूनिया से पूछताछ की गई। अब मुख्यमंत्री के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। इस पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि डराने, धमकाने के लिए ईडी के छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने जनमत को चुनौती दी है। दिल्ली में बैठे हुक्मरानों का ये दबाव डालने का हथकंडा था। मोदी ने देश में रेड राज पैदा किया हुआ है। इससे राजस्थान डरने वाला नहीं है।
क्या है फर्टिलाइजर स्कैम?
वर्ष 2017 में भाजपा ने गहलोत सरकार पर फर्टिलाइजर सब्सिडी में घोटाले का आरोप लगाया था। केंद्र में यूपीए की सरकार थी। यह घोटाला कस्टम अफसरों द्वारा एक खेप पकड़ने के दौरान सामने आया था। नियमों के मुताबिक, फर्टिलाइजर का निर्यात नहीं किया जा सकता। भाजपा ने आरोप लगाया कि अग्रसेन गहलोत ने इंडियन पोटाश लिमिटेड से फर्टिलाइजर खरीद कर किसानों को नहीं दिया। हालांकि, उस समय अग्रसेन गहलोत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
बीकानेर में आज 28 नए कोरोना मरीज इन इलाकों से आए सामने…
बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना के बढते मरीजों के बीच आज 28 और नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना के अब तक 1548 मरीज सामने आ चुके हैं।
सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि आज 28 नए मरीज भगवानपुरा रानीबाजार, मोहल्ला तैलियान सैयद चौक, बडी जस्सोलाई, गांधी कॉलोनी पवनपुरी, महावीर कॉलोनी गंगाशहर, सोनी सिंगी चौक, हर्षों का चौक, आसानियों का चौक, सिंगियों का चौक, लखोटियों का चौक, बच्छावतों का चौक, भादाणी प्रोल, भार्गव मोहल्ला, दर्जियों की गुवाड, पुरानी लेन गंगाशहर, आडसर बास, बिग्गाबास, श्रीडूंगरगढ, लूनकरणसर, मेंं सामने आए हैं।




















