Hometrendingहरियाली अमावस्या पर शिव का विशेष पूजन ...

हरियाली अमावस्या पर शिव का विशेष पूजन …

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com हरियाली अमावस्या और सोमवार के संयोग के कारण आज भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। भगवान शंकर से महामारी से निजात दिलाने की कामना की गई।

आचार्यों के चौक स्थित आचार्य जेसराज भवन में रुद्राभिषेक एवं भगवान शंकर का फूलों एवं पत्तों से श्रृंगार किया गया। पं. केशव आचार्य ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर बंद होने के कारण सावन की पहली तिथि से रुद्राभिषेक का अनुष्ठान शुरू किया गया है, जो पूरे माह चलेगा। इस दौरान इक्यावन प्रकार के फूल एवं पत्तों से श्रृंगार किया गया। इस मौके पर पंडित दुर्गाशंकर, पुष्पादेवी, गंगा, अमिषी व शारदा ने भागीदारी निभाई।

कालसर्प दोष निवाण पूजा

विश्व कल्याण के उद्देश्य से जैसलमेरिया व्यासों की तलाई चल रहे पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान में सोमवार को कालसर्प दोष निवारण पूजा की गई। इसके लिए भगवान शंकर का विशेष तरह का शृंगार किया गया। पूजन-अभिषेक में पंडित श्रवण व्यास(संतश्री) गोवर्धन महाराज, पुरुषोत्तम जोशी, विजय शंकर रंगा, नवरत्न व्यास, जितेन्द्र भादाणी, अनन्त किराड़ू, अखिलेश आदि ने भागीदारी निभाई।

बीकानेर में जैसलमेरिया व्यासों की तलाई परिसर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण करते वेदपाठी पंडि़त।

Preview YouTube video बीकानेर : कोविड सेंटर में मरीजों के लिए बनाया जा रहा खुशनुमा माहौल

Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!