Hometrendingचूरू में 11 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, 7 की रिपोर्ट...

चूरू में 11 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, 7 की रिपोर्ट पाॅजीटिव से नेगेटिव

चूरू abhayindia.com जिले में गुरूवार को मिली जांच रिपोर्ट में 11 नये कोरोना पाॅजीटिव आये हैं। इसके अलावा 07 व्यक्ति जांच रिपोर्ट में पाॅजीटिव से नेगेटिव पाये गये हैं।

सीएमएचओ डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि संक्रमित के सम्पर्क में आये भालेरी ( तारानगर ) के 05, तारानगर के वार्ड दो व वार्ड 21 के एक-एक तथा वार्ड 09 के दो व्यक्ति तथा सुजागनढ़ के लोडसर का एक व सरदारशहर के वार्ड दो का बैंगलोर से आया एक व्यक्ति पाॅजीटिव आया है। इसके अलावा चूरू वार्ड 07, जोड़ी पट्टा, वार्ड 10 रतननगर का एक-एक तथा सरदारशहर के वार्ड 07 के दो व तारानगर का एक व्यक्ति जांच रिपोर्ट में नेगेटिव पाये गये है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular