Hometrending...पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त होगी रेल : मिशन ग्रीन रेलवे पर चल...

…पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त होगी रेल : मिशन ग्रीन रेलवे पर चल रहा काम…

बीकानेरabhayindia.com भारतीय रेलवे की सूरत आने वाले दिनों में बदलने वाली है। इसके लिए रेलवे ने ग्रीन रेलवे मिशन पर काम शुरू कर दिया है। महानगरों की तर्ज पर ही उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल में भी इस ओर काम चल रहा है। इसके रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण, ट्रेनों के अंदर बायो टायलेट लगाना, सोलर प्लांट, हरित पट्टिकाएं और पौधरोपण सरीखे काम हो रहे हैं। ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके, साथ ही होने वाले प्रदूषण से वातावरण को बचाया जा सके।

654  किमी तक विद्युतीकरण

उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल में 1774 किमी रेल लाइन है। इसमें से अब 654 किमी लाइन का विद्युतीकरण हो गया है, बताया जा रहा है 2022 की समाप्ति तक बीकानेर मंडल में पूरी तरह से लाइनों को विद्युतीकरण हो जाएगा।

मंडल के 43 स्टेशल सोलर पर

बीकानेर मंडल में 43 स्टेशनों को अब सोलर ऊर्जा से जोड़ा जा चुका है। इन स्टेशनों पर सोलर प्लांट के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक, मंडल रेल अस्पताल, बीकानेर स्टेशन, टिकट आरक्षण कार्यालय आदि शामिल है। साथ ही बीकानेर मंडल के 184  स्टेशनों पर अब एलईडी लाइटों से रोशन है।

सभी ट्रेनों में बायो टायलेट

बीकानेर मंडल चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में अब बायो टायलेट है। इससे पटरियों पर गंदगी नहीं रहती। वातावरण प्रदूषित नहीं होता। मंडल की 50-60 ट्रेनें शामिल है। बीकानेर से चलने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें है।

यहां पौधरोपण

ग्रीन मिशन के तहत बीकानेर मंडल के लालगढ़, बीकानेर, हिसार, भिवानी, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू सहित बीकनेर मंडल के लगभग स्टेशनों पर पौधरोपण का कार्य हो चुका है। ताकि आने वाले समय में हरित वातावरण रहे।

इस चुनौती से निपटना है
रेलवे अपने स्टेशन से लेकर ट्रेन तक वातावरण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए रेल मंत्रालय ने मिशन ग्रीन रेलवे के लिए काम शुरू किया है। इसी कड़ी में रेलवे अपनी 40 हजार किलोमीटर लंबी रेल लाइनों का विद्युतीकरण करेगा। पर्यावरण प्रदूषण के हालात को लेकर चिंताओं के लेकर रेलवे ने शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है।

‘कर रहे है हरित मिशन पर काम’

बीकानेर मंडल में 2022  तक पूरी तरह से लाइनों को विद्युतीकरण करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही स्टेशनों पर सौर ऊर्जा से जुड़ गए है, और भी कार्य चल रहा है। पौधरोपण का काम किया जा रहा है। बायो टायलेट मंडल की सभी ट्रेनों में है।

जितेन्द्र मीणा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, बीकानेर

By-Ramesh Bissa

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!