HometrendingBikaner Corona Update : कोरोना से दो मरीजों की मौत, 62 नए...

Bikaner Corona Update : कोरोना से दो मरीजों की मौत, 62 नए संक्रमित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में आज कोरोना से दो रोगियों की मौत हो गई। सोमवार दोपहर में एक 64 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हालांकि इसकी मौत पहले ही हो गई। वहीं, शाम को पीबीएम के कोविड अस्पताल में भर्ती 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 26 रोगियों की मौत हो चुकी है। सोमवार को बीकानेर शहर से 49 और नोखा से 13 मरीज सामने आए।

एसपी मेडिकल कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एलए गौरी ने बताया कि छींपों का मोहल्ला निवासी संपतलाल सोनी (64 वर्षीय) को रविवार रात परिजन पीबीएम अस्पताल लाए, जहां रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी मौत हो गई। उसकी कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेजा गया। सोमवार दोपहर में रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

वहीं, स्वामियों का मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय हीरालाल पुत्र रामकिशन की भी मौत हो गई। इसे पांच जुलाई को भर्ती किया गया, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार शाम करीब पौने सात बजे उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि बीकानेर जिले में अब तक कोरोना के 955 मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 571 एक्टिव केस है। इनमें से 192 किसान कोविड सेंटर में, 134 पीबीएम में, पांच जयपुर में भर्ती है। इनके अलावा घर पर 184 मरीज है। अब तक 3 मरीज ठीक हो चुके हैं। पीबीएम से अब तक 483 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जिसमें बीकानेर के 255, चूरू के 20, नागौर के 3, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के 2-2 मरीज शामिल हैं।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!