Hometrendingसफाईकर्मी को सीवर चैंबर में उतरकर सफाई करने पर नहीं किया जाएगा...

सफाईकर्मी को सीवर चैंबर में उतरकर सफाई करने पर नहीं किया जाएगा मजबूर : सीएम गहलोत

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के ज़रिये सख्त निर्देश देते हुए कहा की प्रदेश में अब किसी भी सफाईकर्मी को सीवर चैंबर में उतरकर उसकी सफाई करने पर मजबूर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वायत्त शासन विभाग द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में हुई बैठक में ये बात कही।

बैठक में स्थानीय निकायों के वर्तमान और पिछले बोर्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सफाईकर्मी शामिल हुए। गहलोत ने इस दौरान विभिन्न निकायों के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि अब भविष्य में कोई भी सफाई कर्मी सीवर चेंबर में नहीं उतारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को सीवर लाइन में उतरने के लिए मजबूर ना किया जाए। पाली के एक जमादार गौतम से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने ये स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सीवर में उतरकर किसी सफाई कर्मी की मौत नहीं होनी चाहिए।

सीएम गहलोत ने जिला कलेक्टर, नगर पालिका, नगर परिषद के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी साधन, संसाधन या उपकरण ज़रूरी हों उनकी खरीद की जाए।”

Preview YouTube video बीकानेर में कैसे थमेगा कोरोना? इनकी देखो बेकद्री, न दवाई, न सफाई, वीडियो वायरल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!