Friday, April 24, 2026
Hometrendingनोखा के रोड़ा गांव पहुंची WPS की टीम, जरूरतमंदों को बांटे कम्‍बल...

नोखा के रोड़ा गांव पहुंची WPS की टीम, जरूरतमंदों को बांटे कम्‍बल  

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com वुमन पावर सोसायटी (WPS) की जिलाध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार व नोखा तहसील अध्यक्ष रीना वेदवाल की देखरेख में नोखा के पास रोड़ा गांव में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए।

WPS की मीडिया प्रभारी निशा पांडे ने बताया कि कंबल का विशेष सहयोग बीकानेर के मोहम्मद फारुख छींपा द्वारा किया गया। श्री आदर्श शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय रोड़ा में स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के स्‍टाफ सहित संस्था के कार्यकर्ता जितेंद्र कांकरिया, सीमा शर्मा, निरमा, प्रिया चोरडिया, सपना जैन, गरिमा छींपा, दिनेश सारस्वत, पवन संचेती आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!