Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआरसीए विवाद : पुत्रमोह में फंस गए ’धृतराष्ट्र’, देख लो महाभारत :...

आरसीए विवाद : पुत्रमोह में फंस गए ’धृतराष्ट्र’, देख लो महाभारत : डूडी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत के काबिज होने के साथ ही सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि धृतराष्ट्र ने अपने पुत्र मोह में कैसा खेल रचा, महाभारत देख लो।

उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार और आरसीए अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र व प्रजातंत्र की हत्या की है। हालांकि, डूडी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री का नाम लेकर राजनीतिक हमला करने से बचते नजर आए। उन्होंने बार-बार राज्य सरकार का नाम लेकर परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री को घेरने में कोई कसर नहीं छोडी।

डूडी ने कहा कि पांच साल तक नेता प्रतिपक्ष रहने के बाद आज जब कांग्रेस की सत्ता आई तो न केवल उन्हें एसएमएस स्टेडियम में घुसने से रोका गया, बल्कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। इसके अलावा उनके समर्थकों पर बल प्रयोग करके उन्हें खदेड़ा गया।

डूडी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह महज एक खेल संघ का चुनाव था। इसमें भी राज्य सरकार ने पावर का दुरूपयोग किया। हम पर लाठियां बरसाईं। कोई सुनने वाला नहीं है। जिस प्रकार हमें बल प्रयोग करके रोका गया, वह प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है। घिनौनी हरकत है। डूडी ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। खंजर सीने पर खा सकता हूं, लेकिन मेरी पीठ में खंजर घौंपा गया है। इसका बदला अब किसान और गांव-ढाणी तक के लोग लेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!