Friday, May 17, 2024
Homeबीकानेरमहात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर रखा रक्तदान व पार्क सफाई का...

महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर रखा रक्तदान व पार्क सफाई का कार्यक्रम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में आज 02 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष में बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के 7 राज एन.सी.सी. के कैडेट्स द्वारा गांधी पार्क में सफाई का कार्यक्रम रखा गया व एन.सी.सी. के कैडेट्स, स्काउट रोवर्स, एन.एस.एस. के स्वंयसेवकों द्वारा डूंगर महाविद्यालय में रक्तदान किया गया।

यह न्यूज़ भी पढ़े :  

आरसीए विवाद : पुत्रमोह में फंस गए ’धृतराष्ट्र’, देख लो महाभारत : डूडी

राजस्‍थान : 22 आरपीएस के तबादले, बीकानेर में तैनात होंगे ये….

राजस्थान में तंबाकू, पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी बैन, ऐसा करने वाला बना तीसरा राज्य

रामपुरिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने बताया कि महाविद्यालय के कैडेट्स ने गांधी पार्क व उसके आस-पास के पार्कों में झाङू लगाकर के गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर 7 राज एन.सी.सी. बटालियन की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल कमला विष्नोई व महाविद्यालय के एन.सी.सी. के अधिकारी उमेष तंवर भी मौजूद रहे जिन्होने रामपुरिया महाविद्यालय के कैडेट्स द्वारा गांधी जी की जयन्ती पर किये गये कार्यों की सराहना की।

साथ ही इस मौके पर महाविद्यालय के कैडेट्स व छात्रों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती पर आयोजित गांधी संकल्प यात्रा में भी भाग लिया। इस संकल्प यात्रा का नेतृत्व बीकानेर संसदीय क्षेत्र के सांसद अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular