Hometrendingयूआईटी के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता ताक पर, कार्रवाई नहीं होने से....

यूआईटी के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता ताक पर, कार्रवाई नहीं होने से….

AdAdAdAdAdAd
maa annpurna iti college bikaner
maa annpurna iti college bikaner

बीकानेर abhayindia.com शहर में नगर विकास न्‍यास (UIT) की ओर से विकास के नाम पर कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल लगातार उठ रहे हैंइसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। ऐसे में यह चर्चा आम हो गई है कि निर्माण कार्यों को लेकर सब मिलीभगती चलती हैइसलिए कार्रवाई नहीं होती।

यूआईटी के निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता की पोल खोलते एक मामले से भाजपा पार्षद नरेश जोशी पिछले कई महीनों से न्‍यास के अधिकारियों को अवगत करा रहे हैंलेकिन जांच के नाम पर कुछ भी कार्रवाई नहीं हो रही। पार्षद जोशी ने बताया कि नत्‍थूसर गेट से सच्चियाय माताजी मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण आधाअधूरा पडा हैजो निर्माण हुआ है उसकी गुणवत्‍ता की पोल सबके सामने खुली हुई है।

Gyanodaya iti college bikaner
Gyanodaya iti college bikaner

इधर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि न्‍यास प्रशासन से बारबार अनुरोध करने के बावजूद इस समस्‍या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा है कि यदि एक सप्‍ताह में न्‍यास प्रशासन ने सडक निर्माण का काम शुरू नहीं कराया और गुणवत्‍ता की जांच नहीं कराई तो आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular