Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingश्रीडूंगरगढ़ के श्‍याम महर्षि दिल्ली में इंडिक अकादमी से पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ के श्‍याम महर्षि दिल्ली में इंडिक अकादमी से पुरस्कृत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
maa annpurna iti college bikaner
maa annpurna iti college bikaner

श्रीडूंगरगढ़ abhayindia.com राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि को दिल्ली में इंडिक अकादमी की ओर से पुरस्कृत किया गया है। दिल्ली की लोधी रोड पर स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए इस समारोह में संस्थान के विपुल कोचर एवं आए हुए अतिथियों ने महर्षि को प्रशस्ति पत्रप्रतीक चिन्‍हशॉल एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर आगन्तुक अतिथियों ने कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। साहित्य ही संस्कृति को बचाने का माध्यम रहा है। इसके अध्ययन से ही हम पुरानी परम्पराओं को जान सकते हैं। इसके अलावा वहां मौजूद अतिथियों ने भारतीय संस्कृतिसनातन धर्म एवं साहित्य पर अपने विचार रखे।

इस दौरान राजस्थान से महर्षि के अलावा वीणा ग्रुप के के.सी. मालू एवं संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के पूर्व सचिव क्षीर सागर को भी पुरस्कृत किया गया।

Gyanodaya iti college bikaner
Gyanodaya iti college bikaner
Nadeem Sir
Nadeem Sir

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!