Homeबीकानेरमूक‍बधिर खिलाड़ी भी दिखाए प्रतिभा, …इसलिए इस क्‍लब ने उठाया बीड़ा, अब खेल मैदान में...

मूक‍बधिर खिलाड़ी भी दिखाए प्रतिभा, …इसलिए इस क्‍लब ने उठाया बीड़ा, अब खेल मैदान में…

बीकानेर abhayindia.com। मूकबधिर स्कूल के बच्‍चों को अब खेलकूद के लिए एक शानदार मैदान मिल गया है। बीछवाल के क्रिकेट ग्राउंड को रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के आर्थिक सहयोग से तैयार करवाया गया है। क्लब के अध्यक्ष विनय हर्ष ने बताया कि स्‍कूल के पीटीआई संजय मारू के निर्देशन एवं बच्चों की मेहनत से यह कार्य सम्पन हुआ। ग्राउंड की पूर्ण सफाई, क्रिकेट बाउंडरी एवं पिच निर्माण का कार्य करवाया गया है। इस का उद्देश्य यह था कि बच्चे बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं, यदि यहां से कोई बच्चा आगे जाकर नाम रोशन करता है तो हमारे क्लब के लिए फक्र की बात होगी।

सबसे पहले रोटरी के अध्यक्ष संजय छींपा, कोषाध्यक्ष सुनील सारडा ने पिच पर पहली गेंद खेल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर एव मूकबधिर स्कूल के बच्चों के साथ एक मैत्री मैच खेला गया। कार्यक्रम में शाला के प्रधानाचार्य अरविंद जी बिठू ने क्लब का आभार व्यक्त किया।

रोट्रेक्ट मरुधरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, देवेंद्र तंवर, मुकुंद व्यास, उमाकांत व्यास, रोटरी मरुधरा से गोपाल अग्रवाल, शकील अहमद, रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर से विनय हर्ष, रोहित पचीसिया, आशीष गुप्ता, लविश शर्मा, सोमेश सोमाणी, प्रवीण राठी, गौरव मूंधड़ा, शेखर पेड़ीवाल, मेहुल पुरोहित, प्रशांत कल्ला, पिंटू राठी, पुनीत मोहता, दिलीप लखानी, सोहन सिंह ,आशीष खत्री आदि मौजूद थे।

राजस्‍थान में मोदी पर बरसे राहुल, बोले- उन्‍होंने अंबानी के खाते में करोड़ों रुपए डाले, मैं आपके खाते में…

कमाल का है ये बल्‍लेबाज, 25 गेंदों में ठोका सैकड़ा, 6 गेंद में 6 छक्‍के…..

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular