Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअब्दुल्ला-मुफ्ती-कांग्रेस को चेताते हुए पीएम बोले- मोदी न बिकता है, न डरता...

अब्दुल्ला-मुफ्ती-कांग्रेस को चेताते हुए पीएम बोले- मोदी न बिकता है, न डरता है, न झुकता है…

AdAdAdAdAdAdAd

कठुआ (जम्मू) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मूकश्मीर के कठुआ में केवल कांग्रेस, बल्कि अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार पर भी जमकर बरसे। मोदी ने पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों को राज्य में नागरिकता प्रदान करने के लिए राज्य में चुनाव के बाद नागरिकता कानून में बदलाव का संकेत दिया।मोदी ने अब्दुल्ला, मुफ्ती परिवार को चेताया कि मोदी बिकता है, डरता है झुकता है। कांग्रेस ने जो पाप किया है उसने जो गलतियां की है वो भारत आज तक भुगत रहा है। आज वो सत्ता से बाहर है। वो वापसी के लिए सारी हदें तोड़ रही है। कांग्रेस देशभर में वोट किन मुद्दों पर मांग रही है। वो कह रही है कि यह गंभीर बात है। उससे सुधरने की कोई आशा नहीं करें। कांग्रेस में ऐसे कीटाणु घुस गए हैं, इसलिए कांग्रेस कह रही है कि वो जम्मूकश्मीर से सेना को हटा देगी।

मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की ताकत को आपने पहले चरण में सिद्ध किया है। जम्मू और बारामूला में भारी मतदान कर आतंकियों के आकाओं और पाकिस्तान और महामिलावटियों को कड़ा झटका दिया है। मैं पूरा देश का दौरा करके आया। पूरे देश का भ्रमण किया और जम्मू में आया और अनेक राज्यों में जाकर के आया। मैंने 2014 से भी जबरदस्त लहर देखी है। जितने सर्वे रहे हैं उसमें साफ है कि कांग्रेस को जितनी सीट की संभावना उससे ज्यादा भाजपा को तीन गुणा सीट मिलेंगे। अब तो कांग्रेस का बचना मुश्किल है।

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक का नाम सुनते ही इतना घबरा क्यों जाती है। इतना बौखला क्यों जाती है? आप सर्जिकल स्ट्राइक सुनते ही आपका सीना तन जाता है। आपको गौरव होता है। हर हिंदुस्तानी को अभियान होता है। सेना का नाम बढ़ता है। जिस प्रकार से सेना के प्रति कांग्रेस का रवैया रहा है, यह देखते हुए मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस को कभी भी देश की सेना पर भरोसा नहीं था। हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम पर उनकी शक्ति को हमेशा कांग्रेस ने कम करके आंका। उस पर कांग्रेस ने संदेह किया। इसलिए कांग्रेस ने सेना को आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने से रोका।

भाजपा के नेता का कार में शव बरामद, हत्या की आशंका…

क्या विधानसभा की सफलता दोहरा पाएगा कांग्रेस का यह हाइटेक वॉर रूम…?

…इसलिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व के पास आ गई प्रचार अभियान की सारी बागडोर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!