Hometrendingबीकानेर में नगरीय निकाय आम चुनाव : अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान सोमवार...

बीकानेर में नगरीय निकाय आम चुनाव : अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान सोमवार को सुबह दस बजे से, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी मतगणना

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को होगा। इसके लिए मतदान का समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया नगर निगम में होगी। वहीं, जिले की अन्य छह नगर पालिकाओं के अध्यक्षीय पदों के लिए संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में मतदान और मतगणना होगी। बीकानेर नगर निगम महापौर निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular