Hometrendingबीकानेर मेयर चुनाव से पहले जैसलमेर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बाड़ेबंदी...

बीकानेर मेयर चुनाव से पहले जैसलमेर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बाड़ेबंदी में पहुंचीं विधायक सुशीला डूडी, महिला पार्षदों को दिया जीत का मंत्र

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम के मेयर चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने अपनी बाड़ेबंदी में सियासी हलचल तेज कर दी है। नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी शनिवार को जैसलमेर पहुंचीं और बाड़ेबंदी में बंद कांग्रेस पार्षदों से मुलाकात की।

bikaner congress parshad meeting

बाड़ेबंदी में बढ़ी हलचल, महिला
पार्षदों से विशेष संवाद

विधायक सुशीला डूडी ने बाड़ेबंदी के अंदर कांग्रेस के सभी पार्षदों, खासकर महिला पार्षदों से वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने कल 21 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए वोटिंग की प्रक्रिया समझाई और एकजुट रहने का मंत्र दिया। बाड़ेबंदी से सामने आई तस्वीरों में पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, मदन गोपाल मेघवाल और यशपाल गहलोत भी नजर आए, जो लगातार पार्षदों के साथ मंथन कर रहे हैं।

डूडी की मौजूदगी को क्यों
माना जा रहा अहम?
सुशीला डूडी के अचानक जैसलमेर पहुंचने को कांग्रेस की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। एक तरफ भाजपा 8 निर्दलीयों के साथ फोटो जारी कर ‘अंतरात्मा’ का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी महिला विधायक को भेजकर यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उसके सभी पार्षद एकजुट हैं और कोई सेंधमारी नहीं हो पाएगी। यह सिर्फ मुलाकात नहीं, बल्कि भाजपा के हर दावे के खिलाफ कांग्रेस का ‘एकजुटता का शो’ है। डूडी ने दिग्गज नेताओं के साथ कल के मतदान को लेकर अंतिम रणनीति पर मंथन भी किया। मेयर चुनाव से ठीक पहले जैसलमेर से आई इन तस्वीरों ने बीकानेर की सियासत में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब देखना है कि 21 को कांग्रेस की यह किलेबंदी भाजपा की ‘अंतरात्मा वाली रणनीति’ पर भारी पड़ती है या नहीं।
AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular