बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक आरटीआई एक्टिविस्ट के नाम से फर्जी राशन कार्ड बनाकर उससे अनुचित लाभ उठाने के उद्देश्य से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर डिपो होल्डर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, नरसिंह सागर तालाब सर्वोदय बस्ती निवासी गोवर्धन सिंह पुत्र भरत सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सर्वोदय बस्ती निवासी राशन डिपो होल्डर लक्ष्मणराम पुत्र अकदूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी ने कूटरचना कर मेरे नाम से फर्जी राशन कार्ड बनाकर उससे अवैध लाभ उठाने के उद्देश्य से धोखाधड़ी की गई है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पुलिस निरीक्षक विश्वजीत सिंह को सौंपी गई है। आपको बता दें कि परिवादी आरटीआई एक्टिविस्ट हैं।
















