बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने निकाय चुनावों के सफल संचालन एवं बेहतर समन्वय के उद्देश्य से बनवारी लाल शर्मा को निकाय चुनाव समन्वय समिति का जिला संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि बनवारी लाल शर्मा जिले की छह नगरपालिकाओं के संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निकाय चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे चुनावी गतिविधियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न समितियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करेंगे।
















