HometrendingBikaner Crime : युवक से रंजिश, आंख पर लोहे की रॉड से...

Bikaner Crime : युवक से रंजिश, आंख पर लोहे की रॉड से हमला, 10 टांके आए, 2 नामजद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोतवाली थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते 17 वर्षीय युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की आंख पर गंभीर चोट आई है और 10 टांके लगाने पड़े हैं। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर 2 जनों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुनारों की गुवाड़ निवासी सुमित सोनी पुत्र भवानी शंकर सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि लेडी एल्गिन स्कूल क्षेत्र निवासी गर्वित सोलंकी और छबीली घाटी निवासी आशीष बेनीवाल व 5-6 अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से सुमित की आंख पर वार किया जिससे गंभीर चोट आई। शोर मचने और आसपास भीड़ इकट्ठा होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवादी ने बताया कि दोनों आरोपी उससे पहले से रंजिश रखते हैं और आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देते थे।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने गर्वित सोलंकी और आशीष बेनीवाल सहित अन्य 5-6 जनों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular