Hometrendingबीकानेर के भुट्टों का बास में तस्‍करों की 1.79 करोड़ की अवैध...

बीकानेर के भुट्टों का बास में तस्‍करों की 1.79 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, तस्‍कर के तीन बेटे हिस्‍ट्रीशीटर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकण्ठ” अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत कार्यवाही करते हुए 2 अभ्यस्त तस्कर परिवारों की कुल 1 करोड़ 79 लाख 05 हजार 609 रुपये की संपत्ति सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर फ्रीज करवाई गई है।

फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण

1 सत्तार अली उर्फ भुट्टा पुत्र मेहु खान सदर रिहायशी मकान, भुट्टों का बास, बीकानेर 30 लाख रिहायशी मकान, फत्तीपुरा गली, भुट्टों का बास 1 करोड़ 10 लाख

2 परी पुत्री शहजाद सदर बैंक खाता SBI कृषि उपज मण्डी शाखा 8,49,305

3 शहजाद पुत्र ईनायत अली सदर बैंक खाता SBI कृषि उपज मण्डी शाखा 8,40,274, नगद राशि बरामद 4,16,030, कुल राशि बरामद 12,56,304

4 फिरोज उर्फ जग्गु पुत्र शहजाद सदर कृषि भूमि 3.58 बीघा, चक 16 JMD 20 लाख कृषि भूमि 4.32 बीघा, चक 18 JMD 28 लाख

कुल फ्रीज संपत्ति : 1,79,05,609 रुपये

आपराधिक रिकॉर्ड

1. सत्तार अली व पुत्र : सत्तार अली के विरुद्ध 09, पुत्र सिकन्दर अली के विरुद्ध 13, साजिद खां के विरुद्ध 09, अनिश के विरुद्ध 03 व साहिल के विरुद्ध 03 अभियोग। इस तरह परिवार पर कुल 37 संगीन मुकदमे दर्ज। सिकन्दर, साजिद व साहिल हिस्ट्रीशीटर हैं। सत्तार अली की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है।

2. शहजाद अली व पुत्र : शहजाद के विरुद्ध 03 व पुत्र फिरोज उर्फ जग्गु के विरुद्ध 03 संगीन मुकदमे दर्ज।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत ऐसे अन्य मादक पदार्थ तस्करी के अभ्यस्त अपराधियों की पहचान कर उनकी अवैध आय की जांच की जा रही है। सभी की तस्करी से अर्जित संपत्तियों को शीघ्र फ्रीज करवाया जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular