Hometrendingऑपरेशन नीलकण्ठ : अंतर्राष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट का सदस्य राकेश प्रजापत गिरफ्तार, सिर...

ऑपरेशन नीलकण्ठ : अंतर्राष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट का सदस्य राकेश प्रजापत गिरफ्तार, सिर पर 75 हजार का इनाम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश व जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के सुपरविजन में खाजूवाला पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट से जुड़े कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वृताधिकारी खाजूवाला आकांक्षा, वृताधिकारी लूणकरणसर रणवीर साईं के मार्गदर्शन में थानाधिकारी खाजूवाला अशोक बिश्नोई व साइबर सैल के एएसआई दीपक यादव की टीम ने प्रकरण संख्या 56/26 थाना पुगल व 179/26 थाना खाजूवाला में वांछित राकेश प्रजापत पुत्र शिवराम प्रजापत, उम्र 29 साल, निवासी चौपड़ा, थाना शिवपुरा, जिला पाली को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि पुलिस टीम पिछले कई दिनों से राकेश की तलाश कर रही थी। टीम ने बैंगलोर, जोधपुर, जयपुर व ब्यावर में कैम्प कर अपराधी से जुड़े लोगों पर निगरानी रखी। इस बीच सूचना मिली कि राकेश पहचान छुपाकर पंजाब से ट्रक द्वारा जोधपुर आ रहा है। विश्वसनीय सूचना पर टीम ने एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी के दौरान उसे दस्तयाब किया। पूछताछ में राकेश ने बताया कि वह वर्ष 2024-25 में 1 साल पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद था। वहीं उसकी मुलाकात अंतर्राष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट से हुई। जेल से छूटने के बाद पिछले 13 महीनों से वह अलग-अलग नामों से भारत के विभिन्न राज्यों में फरारी काट रहा था।

राकेश सिंडिकेट के लिए काम करता था। वह अच्छे रुपयों का लालच देकर अपने पूर्व साथियों को गिरोह में जोड़कर बॉर्डर से हेरोइन व आर्म्स की खेप मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करवाता था। वह सोशल मीडिया पर “दुबई किंग” व “सरकार ग्रुप” नाम से अपनी पहचान बनाकर सक्रिय था। राकेश प्रजापत पर कर्नाटक, गोवा, पंजाब व राजस्थान में कुल 22 संगीन प्रकरण दर्ज हैं। इसकी तलाश गोवा, पंजाब, पाली, ब्यावर व बीकानेर पुलिस को थी। गिरफ्तारी पर आईजी बीकानेर रेंज द्वारा 50 हजार व एसपी पाली द्वारा 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित था।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी अशोक बिश्नोई, एएसआई दीपक यादव, दिलीप सिंह, हैडकांस्‍टेबल वासुदेव, कर्णपाल, कांस्‍टेबल देवेन्द्र, श्रीराम, सूर्यप्रकाश, संदीप व राजेन्द्र डीआर की विशेष भूमिका रही। साइबर सैल के एएसआई दीपक यादव व कांस्‍टेबल श्रीराम तथा थाना खाजूवाला के कांस्‍टेबल प्रदीप का विशेष योगदान रहा। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular