Hometrendingराष्ट्रीय शूटिंग में डबल गोल्ड जीतने पर रवि व्यास पारीक का सम्मान,...

राष्ट्रीय शूटिंग में डबल गोल्ड जीतने पर रवि व्यास पारीक का सम्मान, सेवा आश्रम के बच्चों को कराया भोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर और राजस्थान का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय निशानेबाज एवं बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक का रविवार को समिति एवं बीकानेर हिमोफीलिया सोसायटी की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पवनपुरी स्थित सेवा आश्रम नंबर-1 में निवासरत बच्चों को भोजन भी करवाया गया।

Ravi Vyas Pareek, Bikaner shooter

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रवि व्यास पारीक ने देहरादून में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा और उसके बाद 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल (व्यक्तिगत) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने बीकानेर और राजस्थान का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रवि व्यास पारीक पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर मास्टर वर्ग में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं अहमदाबाद में आयोजित 50 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

समारोह में समिति के शहर अध्यक्ष दीपक सारस्वत के नेतृत्व में रवि व्यास पारीक का अभिनंदन किया गया। इस दौरान गजेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, जयशंकर शर्मा, संदीप पंचारिया, गिरिराज ओझा, डॉ. रमेश कुमार गुप्ता, नारायण मोदी, दीक्षांत, मुकुल सहित महिला समिति की ओर से आशा पारीक, ज्योति शर्मा, भाजपा की पूर्व जिला मंत्री भारती अरोड़ा, संजू मोदी और मधु बोहरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने रवि व्यास पारीक को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही सफलताओं के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए और अधिक पदक जीतकर बीकानेर का नाम विश्व पटल पर स्थापित करेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular