





बीकानेर Abhayindia.com सदर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन चौराहे के पास एक व्यक्ति पर रंजिश को लेकर चाकू से हमले के आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पठानों का मोहल्ला फड़ बाजार निवासी असलम पुत्र कबीर अहमद उम्र 45 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जुलाई को मैं और इरफान मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में आरोपी मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से निक्कु चांगरा ने मेरे कंधे पर पीछे से चाकू से वार किया तो मैं गिर गया। उसके साथी भूरिया शूटर ने मेरे पेट में चाकू से वार किया। तभी हम भाग कर पुलिस लाइन चौराहा पहुंचे। पीछे से भूरिया, निक्कु, विक्की व अन्य दो व्यक्ति आए और मोटरसाइकिल चला रहे इरफान के भ्साी थाप मुक्कों से वार किए। इस बीच, लोगों की भीड़ हो गई और आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एएसआई शेर सिंह को सौंपी है।






