





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के जंपर रख-रखाव एवं पेड़ों की छंटाई जो अत्यावश्यक है के दौरान शनिवार 18 जुलाई 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी।
बीकेईएसएल के अनुसार, प्रातः 06:30 बजे से 09:30 बजे तक साइंस पार्क, गुरुद्वारा, शिवाजी पार्क, सिथेसिंस क्लासेज, इन्कम टैक्स कॉलोनी, कमला रेसीडेसी, बंसल क्लासेज, आर.एस.वी. स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज, संगम पार्क क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।






