





जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर 1 हजार मेगावाट रूफटॉप सोलर स्थापित क्षमता का कीर्तिमान बनाया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य में अब तक 2 लाख 65 हजार से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। जिससे कुल स्थापित रूफटॉप सोलर क्षमता 1001.57 मेगावाट तक पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही, इस योजना से प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने रूफटॉप सोलर क्षमता की इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम्स के कार्मिकों को बधाई दी है।






