HometrendingBikaner Crime : स्‍मार्ट मीटर कंपनी के अधिकारी की मौत के प्रकरण...

Bikaner Crime : स्‍मार्ट मीटर कंपनी के अधिकारी की मौत के प्रकरण में दो जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्‍मार्ट मीटर कंपनी में बतौर इंचार्ज काम करने वाले लक्ष्‍मण सिंह की मौत के प्रकरण में दो जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। मृतक लक्ष्‍मण सिंह के पिता अनूपगढ़ निवासी रेवंत सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा बेटा स्‍मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी में बतौर इंचार्ज कार्य करता था। स्‍मार्ट मीटर बीकानेर डिवीजन के अधिकारियों लक्ष्‍मण सिंह को नौकरी से हटाने का फर्जी आदेश निकाल रखा था। इसके संबंध में जब लक्ष्‍मण सिंह 1 जुलाई 2026 को डिवीजन के कार्यालय गया तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की तथा पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में लक्ष्‍मण सिंह की उपचार के दौरान 14 जुलाई को पीबीएम अस्‍पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर कंपनी के नितीश माथुर, एकराज पंवार निवासी मुक्‍ताप्रसाद नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस की जांच थानाप्रभारी विश्‍वजीत सिंह कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular