Hometrendingमंत्रालयिक अधिकारी और कर्मचारी स्‍थानांतरण को तरसे, अंतिम तिथि बढ़ाने की उठाई...

मंत्रालयिक अधिकारी और कर्मचारी स्‍थानांतरण को तरसे, अंतिम तिथि बढ़ाने की उठाई मांग

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य, द्वारा राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक को मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए स्थानान्तरण करने का ज्ञापन सौंपा गया है।

आचार्य ने बताया कि स्थानान्तरण पर प्रतिबन्ध हटने पर कर्मचारियों में एक खुशी की लहर सी छा गई थी लेकिन विभाग के समस्त केडर के स्थानान्तरण करने के बावजूद मंत्रालयिक अधिकारियों व कर्मचारियोें की अनदेखी करते हुए स्थानान्तरण नहीं किया जा रहा है, स्थानान्तरण के लिए तरसा दिया गया है। जिसके कारण से समस्त कर्मचारियों में अत्यधिक रोष उत्पन्न हो रहा है। पुनः प्रदेशाध्यक्ष द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि स्थानान्तरण की अन्तिम तिथि बढ़ाते हुए मंत्रालयिक कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया जाये।

संपादकीय : “अभय इंडिया” स्‍थापना के 15वें वर्ष में प्रविष्‍ट, पाठकों के अटूट जुड़ाव से धराशायी हुई चुनौतियां

अभय इंडिया के 14 वर्ष : हर खबर के पीछे जनमन की धड़कन, हर शब्द में सच का एहसास

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular