Hometrendingसिंथेसिस के सौरभ संपूर्ण भारत में 54 वें नंबर पर

सिंथेसिस के सौरभ संपूर्ण भारत में 54 वें नंबर पर

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुरानी शिवबाडी रोड स्थित प्रतिष्ठित प्री-मेडिकल व प्री-इंजीनियरिंग के संस्थान सिंथेसिस के निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि शनिवार 4 जुलाई को भारत के विभिन्न शहरों में एम्स पैरामेडिकल के विभिन्न कॉर्सेज के लिए कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन परीक्षा आयोजित की गई। कल घोषित परिणाम में संस्थान के सौरभ भूरा ने संपूर्ण भारत में 54 वीं रैंक प्राप्त की है। इनके पिता पूनमचंद भूरा व्यवसायी व माता लीला देवी भूरा गृहणी है। इसी प्रकार आदित्य हर्ष ने 235 रैंक प्राप्त की है।

अन्य अच्छी रैंक प्राप्त करने वालो में सुनिता थालोड़, सौम्य भाटी और रीना बिश्नोई हैं। संस्थान से कुल 25 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इस मेरिट के द्वारा काऊंसलिंग से विभिन्न एम्स जैसे दिल्ली, जोधपुर, ऋषिकेश, भुवनेश्वर, भोपाल, पटना, भटिंडा आदि में एडमिशन होंगे। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों व संस्थान में नीट के साथ-साथ रिस्क कवरिंग के लिए विभिन्न परीक्षाओं देने के लिए मोटीवेशन दिया जाता है। विगत वर्ष एम्स पैरामेडिकल परीक्षा की कट ऑफ सामान्य श्रेणी में 1249, ओबीसी श्रेणी में 1529, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2097, एससी श्रेणी में 4659, एसटी श्रेणी में 10698 रैंक रही थी।

संपादकीय : “अभय इंडिया” स्‍थापना के 15वें वर्ष में प्रविष्‍ट, पाठकों के अटूट जुड़ाव से धराशायी हुई चुनौतियां

अभय इंडिया के 14 वर्ष : हर खबर के पीछे जनमन की धड़कन, हर शब्द में सच का एहसास

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular